खेत पर युवक को गोली मारी

By Edited By: Publish:Tue, 20 Aug 2013 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2013 12:04 AM (IST)
खेत पर युवक को गोली मारी

बदायूं : खेत पर जानवर चरा रहे एक युवक के गांव के कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम रंझौरा निवासी वेदपाल (31) पुत्र हेमराज के परिवार की महिलाओं का गांव निवासी गोवर्धन की परिवार की महिलाओं से दोपहर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। शाम को दोनों पक्ष के लोगों में फिर कहासुनी होनी लगी। मामला मारपीट तक पहुंच गया। वेदपाल के बडे़ भाई बदन सिंह को गोवर्धन पक्ष के लोगों ने घेर लिया। कुछ ग्रामीणों ने दोनों में बीच बचाव करवा दिया। उसके बाद गोवर्धन पक्ष के लोगों ने अवैध असलहों से लैस होकर जंगल में जानवर चरा रहे वेदपाल को घेर लिया। हमलावरों ने वेदपाल की जमकर पिटाई कर उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना वेदपाल के परिजनों को दी। खून से लथपथ वेदपाल को लेकर उसका बड़ा भाई बदन सिंह थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। बदन सिंह ने गोवर्धन समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अस्पताल में बदन सिंह ने बताया कि हमलावर दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। उन्होंने वेदपाल को गोली मारने के बाद गांव के पास जमकर फायरिंग की। सरेशाम हुयी घटना से गांव में दहशत का माहौल बना है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हरनाथ सिंह ने बताया कि मामला केवल मारपीट का है। गोली लगने की पुष्टि तो चिकित्सक करेंगे। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी