युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 10:48 PM (IST)
युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

बदायूं : बिसौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना शनिवार की देर रात क्षेत्र के गांव साहनपुर निवासी अजय पाल (25) अपने रिश्तेदार रामकिशोर के साथ अपनी बाइक से नगला वरन थाना उघैती से अपने घर साहनपुर आ रहा था। स्वरूपपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल गिर गई व अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई व रामकिशोर को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा से उसे बदायूं जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी