मनचलों को सबक सिखाने निकली महिला पुलिस की टीम

मनचलों को सबक सिखाने महिला पुलिस कर्मियों की टीम रविवार को बाइक लेकर निकली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 01:04 AM (IST)
मनचलों को सबक सिखाने निकली महिला पुलिस की टीम
मनचलों को सबक सिखाने निकली महिला पुलिस की टीम

जेएनएन, बदायूं : मनचलों को सबक सिखाने महिला पुलिस कर्मियों की टीम रविवार को बाइक लेकर निकली। मिशन की नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने खुद बाइक चलाकर महिलाओं को जागरूक किया। डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी संकल्प शर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से इस मिशन की शुरूआत की है। नवरात्र में महिलाओं को जागरूक करने को अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सबका दायित्व है। बिना भेदभाव के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सभी प्रेरित करें। नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा और महिला व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगेगा। यह अभियान 180 दिनों तक चलेगा। एसएसपी ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वोमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 1800-180-5145 हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। कोई समस्या हो तो बेझिझक कॉल कर सहायता लें।

मिशन शक्ति में विभिन्न विभागों में होंगे कार्यक्रम

पंचायतीराज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में एवं नगर विकास विभाग लैंगिक हिसा की रोकथाम को गोष्ठी करेगा। कृषि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में किसान पाठशाला होगी। श्रम विभाग महिला श्रमिकों का पंजीकरण कराएगा। समाज कल्याण विभाग छात्रावासों में गोष्ठी कर महिलाओं को जागरूक करेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ग्राम स्तर पर प्रधान की अध्यक्षता में गोष्ठी कराएंगे। महिला थाना पुलिस बाइक रैली से लोगों को जागरूक करती रहेगी।

chat bot
आपका साथी