शौच करने गई महिला की खाई में मिली लाश

शौच करने गई महिला की लाश खाई में मिली है। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:55 PM (IST)
शौच करने गई महिला की खाई में मिली लाश
शौच करने गई महिला की खाई में मिली लाश

नूरपुर पिनौनी : शौच करने गई महिला की लाश खाई में मिली है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

नूरपुर पिनौनी निवासी प्रेमपाल की 44 वर्षीय पत्नी मानदेवी अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब सहसवान मार्ग पर शौच करने के लिए गई थी। काफी समय बीतने पर घर में बच्चों को ¨चता हुई तो वह उस ओर तलाश करने गए। खोजबीन के बाद खाई में मानदेवी मृत अवस्था में पड़ी मिली। खाई में लाश होने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। थाना पुलिस भी पंहुच गई। हालांकि प्रथम ²ष्टया पुलिस हत्या नहीं बल्कि बीमारी से मौत की बात कह रही है। पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगी। मगर भीड़ वहां हत्या की भी आंशका जता रही है। महिला के छह बच्चे हैं। दो की शादी हो चुकी है। वहीं चार बच्चे महिला के शव से लिपटकर रोए। महिला के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी