जयंती पर याद की गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी, शहर में हुए कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

लोधी राजपूत क्षत्रिय संगठन के बैनर तले शुक्रवार को महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 01:52 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:24 AM (IST)
जयंती पर याद की गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी, शहर में हुए कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
जयंती पर याद की गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी, शहर में हुए कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

बदायूं, जेएनएन : लोधी राजपूत क्षत्रिय संगठन के बैनर तले शुक्रवार को महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती धूमधान से मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीएम वर्मा ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने फिरंगियों के पैर भारत की जमीन से उखाड़ दिए थे।

शहर के श्यामनगर स्थित एक मैरिज लॉन में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। लोधा समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज उनके बलिदान को आज भी नमन करता है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लोगों को वीरंगना के पदचिह्नों पर चलकर देशसेवा करने का आह्वान किया। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश के लिए खुद को कुर्बान करने वाले लोग हमेशा याद किए जाते हैं और याद किए जाते रहेंगे। संचालन करते हुए जिला अस्पताल के वरिष्ठि फिजिशियन डॉ. राजेश वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त कर सभी को वीरांगना अवंतीबाई के पदचिह्नों पर चलने को प्रेरित किया। साथ ही समाज को एकजुट होने को कहा। मुख्य अतिथि ने लोधी छात्रावास बनवाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नत्थूलाल वर्मा ने की। इस मौके पर हरीश चंद्र वर्मा, कृपाल सिंह, रवेंद्र सिंह, मोरसिंह, जगदीश सिंह व चेतरान वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी