डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को पांच वार्डों में ट्रायल

शहर को साफ स्वच्छ रखने को नगर पालिका प्रशासन ने फिर से डोर-टू-डोर कूड़ा कनेक्शन की कवायद शुरू की है। सोमवार को पांच वार्डो में कूड़ा कलेक्शन को चेयरमैन दीपमाला गोयल ने फीता काटकर ट्रायल का शुभारंभ किया। इसके लिए बरेली की कंट्रेक्शन कंपनी के साथ करार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:11 AM (IST)
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को पांच वार्डों में ट्रायल
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को पांच वार्डों में ट्रायल

जेएनएन, बदायूं : शहर को साफ स्वच्छ रखने को नगर पालिका प्रशासन ने फिर से डोर-टू-डोर कूड़ा कनेक्शन की कवायद शुरू की है। सोमवार को पांच वार्डो में कूड़ा कलेक्शन को चेयरमैन दीपमाला गोयल ने फीता काटकर ट्रायल का शुभारंभ किया। इसके लिए बरेली की कंट्रेक्शन कंपनी के साथ करार किया जा रहा है। उम्मीद है 25 दिन के ट्रायल के बाद कंपनी को शहर की सफाई का जिम्मा सौंपा जाएगा।

शहर के घनी आबादी वाले मुहल्लों और संकरी गलियों में सफाई को नगर पालिका ने यह कवायद शुरू की है। गत वर्ष भी इसका ठेका एक कंपनी को दिया था। लेकिन, कंपनी शर्तो पर खरी नहीं उतर सकी। अंत में कंपनी से पालिका का करार टूट गया। फरवरी 2020 से कूड़ा उठान नहीं होने से शहर में गंदगी के ढेर लगने लगे। इसके लिए पालिका प्रशासन के अफसर कई दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना में जुटे थे। बरेली की एक कंपनी से इसके लिए बात की। इस पर कंपनी ट्रायल देने को तैयार हुई। सोमवार को कंपनी ने शहर के पांच वार्डों में कूड़ा कचरा उठाकर ट्रायल दिया है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मनोज सोनकार, राजीव मालिक, राकेश गंगवार, कंपनी के एमडी गौरव शर्मा एवं पालिका प्रशासन अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

29 वार्डों में पांच में होगा ट्रायल

शहर में कुल 29 वार्ड है। लेकिन, नगर पालिका ने ट्रायल के लिए वार्ड 3, 4, 21, 22 और 19 का चयन किया है। इसके लिए नगर पालिका ने पांच वाहन कंपनी को दिए हैं। कंपनी ने 10 कर्मचारी लगाए हैं। इसके बाद टेंडर निकाला जाएगा।

वर्जन ::

शहर को स्वच्छ बनाने को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। बरेली की कंपनी से बात के बाद ट्रायल शुरू कराया है। काम ठीक रहा तो इसी कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

- दीपमाला गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

chat bot
आपका साथी