आज से शुरू होंगी ट्रैफिक लाइटें, कटेंगे चालान

यातायात नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वालों को अब सुधरना होगा। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना होगा। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहननी होगी। भामाशाह चौक से गुजरते समय ट्रैफिक लाइटों को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:43 AM (IST)
आज से शुरू होंगी ट्रैफिक लाइटें, कटेंगे चालान
आज से शुरू होंगी ट्रैफिक लाइटें, कटेंगे चालान

जेएनएन, बदायूं : यातायात नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वालों को अब सुधरना होगा। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना होगा। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहननी होगी। भामाशाह चौक से गुजरते समय ट्रैफिक लाइटों को ध्यान में रखना जरूरी होगा। मंगलवार से चौराहे की ट्रैफिक लाइटें शुरू हो जाएंगी। लाल बत्ती होने पर जेब्रा लाइट के पीछे ही रुकना होगा। सोमवार को लाल बत्ती जलने पर वाहनों को रुकवाने का प्रयास किया गया।

भामाशाह चौराहे का सुंदरीकरण होने के बाद दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। लोग तेज गति से वाहन चलाते समय चौराहे से गुजर जाते हैं। एक-दूसरे से पहले जाने की इच्छा में वाहनों में भिड़ंत हो रही है। बड़ा चौराहा होने की वजह से चारों मार्गों पर ट्रैफिक लाइटें लगवाई गई हैं। हरी बत्ती के लिए 20 सेकेंड और लाल बत्ती के लिए 120 सेकेंड का समय फिक्स किया है। लाल बत्ती होने पर वाहनों चालकों को चौराहा पर बनी जेब्रा लाइन के पीछे रुकना होगा। जिससे आगे बढ़ने पर चौराहे पर खड़े यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्ड चालान कर देंगे। सोमवार को आंशिक रूप से लोगों को लाल बत्ती का पालन कराया गया। पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक बिना नियमों के पालन के दौड़ने वाले लोग चौराहे पर वाहन दौड़ाते नजर आए। बसों की भी यही स्थिति रही। ------------------------ यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

जेएनएन, बदायूं : सड़क सुरक्षा सप्ताह में राजकीय इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने चित्रकारी से सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। वाहन चलाते समय खुद के जीवन के साथ अपने परिवार के बारे में सोचें। यातायात नियमों का पालन खुद ही करने लगेंगे।

chat bot
आपका साथी