शेखूपुर चीनी मिल की बढ़ेगी क्षमता, शासन से मिली मंजूरी

दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की क्षमता बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 12:28 AM (IST)
शेखूपुर चीनी मिल की बढ़ेगी क्षमता, शासन से मिली मंजूरी
शेखूपुर चीनी मिल की बढ़ेगी क्षमता, शासन से मिली मंजूरी

जागरण संवाददाता, बदायूं : दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की क्षमता बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पांच चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने की मंजूरी दी है, जिसमें शेखूपुर चीनी मिल भी शामिल है। इस बीच चीनी मिल में शुक्रवार से नवीन पेराई सत्र आरंभ होगा। पांच हजार से अधिक किसानों को पर्चियां भी वितरित कराई जा चुकी हैं। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने गन्ना किसानों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा किया है। शेखूपुर चीनी मिल के विस्तारीकरण की कवायद तो वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। सीएम ने प्रदेश की पांच चीनी मिलों के विस्तारीकरण की मंजूरी दी है, जिनमें घोसी, साथा, सुल्तानपुर, कायमगंज चीनी मिल के साथ शेखूपुर चीनी मिल का नाम भी शामिल है। चीनी मिल महाप्रबंधक राजीव रस्तोगी ने बताया कि मिल को अपग्रेड करने के लिए कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है। अब बजट आवंटन के लिए प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास पहुंचा है। बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र का शुक्रवार डीएम कुमार प्रशांत मिल का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस साल 15 लाख क्विटल गन्ना पेराई और 9 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य रखा है। गन्ने की अर्ली प्रजाति का मूल्य 325 रुपये प्रति क्विटल है, जबकि सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 315 रुपये क्विटल निर्धारित किया है। अब तक पांच हजार किसानों को गन्ने की पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। लगातार पर्चियां जारी भी की जा रही हैं, ताकि चीनी मिल को पर्याप्त गन्ने की सप्लाई मिलती रहे और नो केन में मिल बंद करने की नौबत न आने पाए।

- गन्ना किसान : 27524

- गन्ने का रकबा : 19623 हेक्टेयर

- गन्ना मूल्य : 325 रुपये क्विटल

- गन्ना क्रय केंद्र : 89

chat bot
आपका साथी