नियमों का करें पालन, नहीं होंगी दुर्घटनाएं

सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 11:59 PM (IST)
नियमों का करें पालन, नहीं होंगी दुर्घटनाएं
नियमों का करें पालन, नहीं होंगी दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता, बदायूं : सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मौजूद वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया और यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन चलाने की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि यातायात नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। जिसका पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नशे की हालत में कभी वाहन नहीं चलाना चाहिए। इससे खुद तो चोटिल होते ही हैं और सामने वालों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। जेबा क्रासिग पर पहले पैदल चल रहे लोगों को आगे निकलने दें, बाद में अपना वाहन आगे बढ़ाएं। नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलेंगे तो अपना और दूसरों का जीवन सुरक्षित रहेगा। एसएसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय सूझबूझ का परिचय देने पर दुर्घटना को रोका जा सकता है। सड़क पर चलते समय डिपर का प्रयोग करें। एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा व पीटीओ रमेश प्रजापति ने नए नियम व पेपर रखने की सुविधा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एआरटीओ प्रवर्तन सुहैल अहमद, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी