आंवला की जमीन से बरेली और बदायूं को भी राहुल का संदेश

बदायूं में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 11:59 PM (IST)
आंवला की जमीन से बरेली और बदायूं को भी राहुल का संदेश
आंवला की जमीन से बरेली और बदायूं को भी राहुल का संदेश

म्याऊं (बदायूं) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी जनसभा हुई तो आंवला संसदीय क्षेत्र में मगर जमीन बदायूं जिले की थी। वहां से बरेली तक के वोटरों को संदेश दिया गया। मंच पर दोनों जिलों के पदाधिकारी और आंवला के प्रत्याशी कुंवर सर्वराज सिंह, बरेली के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन उपस्थित थे। बदायूं के प्रत्याशी की जनसभा दूसरी जगह तय थी, इसलिए वह नहीं पहुंचे।

म्याऊं में ईंट भट्ठे के पास मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर करीब पौन घंटे विलंब से पौने एक बजे पहुंचा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिधिया ने विपक्ष पर प्रहार किया और कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए जनसमर्थन मांगा। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर प्रहार किए। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष आबिद रजा, बदायूं के जिलाध्यक्ष साजिद अली, डॉ.शैलेश पाठक, अमर सिंह मौजूद रहे। बरेली के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने संचालन किया।

चुनावी जनसभाओं में नहीं बैठा तालमेल

स्टार वार के आखिरी दौर में कांग्रेस ने एक ही दिन जिले में दो बड़े नेताओं की जनसभा लगाई। पहली जनसभा आंवला लोकसभा क्षेत्र के म्याऊं में रही, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिधिया भी रहे। सिधिया की अगली सभा बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बिल्सी में पार्टी में थी, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके।

chat bot
आपका साथी