बिसौली में चला चेकिग अभियान

सीओ सर्वेंद्र सिंह और कोतवाल ने नगर के समीप रानेट चौराहे पर वाहन चेकिग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 12:39 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 12:39 AM (IST)
बिसौली में चला चेकिग अभियान
बिसौली में चला चेकिग अभियान

संस, बिसौली : सीओ सर्वेंद्र सिंह और कोतवाल ने नगर के समीप रानेट चौराहे पर वाहन चेकिग की। पुलिस का पूरा ध्यान हेलमेट और सीट बैल्ट पर रहा। दुपहिया वाहनों पर ज्यादा सामान ले जाने वाले चालकों को हिदायत दी। इसके साथ ही पुलिस बिना हेलमेट लगाने वाले दुपहिया वाहनों के प्रति सख्त दिखाई दी। दो घंटे तक चली चेकिग के कारण चौराहे पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस से डर के कारण इस्लामनगर, बिल्सी, सहसवान से आने वाले दुपहिया वाहन गांवों में से होकर जाने लगे। सीओ सर्वेंद्र सिंह ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने वालों का नहीं बख्शा जाएगा।

chat bot
आपका साथी