दूध में मिलावट पर एक लाख जुर्माना

बदायूं : दूध में मिलावट के आरोपी पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जां

By Edited By: Publish:Fri, 10 Oct 2014 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 10 Oct 2014 11:58 PM (IST)
दूध में मिलावट पर एक लाख जुर्माना

बदायूं : दूध में मिलावट के आरोपी पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच रिपोर्ट में दूध में फैट की मात्रा कम पाई गई थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने पिछले साल 27 नवंबर को भमोरा के कौशल पुत्र मंगली के दूध का नमूना लिया था। प्रयोगशाला से कराई गई जांच में दूध में फैट की मात्रा कम पाई गई थी। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव की न्यायालय में मुकदमा चलाया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीएम ने दूध में मिलावट को गंभीर अपराध बताते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मुजरिया में छापामारी की। मुस्तफाबाद निवासी अशोक कुमार पुत्र सिपट्टर सिंह के दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए छापामारी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी