होली की छुट्टी बिता घर से लौटे लोगों ने झेली दिक्कतें

यहां होली का त्योहार मनाने के बाद घर से लौटे लोगो को दिनभर सवारियां से मिलने से दिक्कतें झेलनीं पड़ीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM (IST)
होली की छुट्टी बिता घर से लौटे लोगों ने झेली दिक्कतें
होली की छुट्टी बिता घर से लौटे लोगों ने झेली दिक्कतें

बदायूं : होली का त्योहार निकलने के बाद लोगों ने घर वापसी शुरू कर दी है। परिवार समेत लोग गंतत्व स्थान तक पहुंचने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों तक का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज बसों के काफी समय से आने की वजह से प्राइवेट वाहनों की खूब चांदी कटी। किसी ने सवारियों को पीछे लटकाया तो किसी ने सवारियों को भीतर ठूंसकर भरा। ट्रेन में सीट पाने को यात्रियों को दिक्कत हुई। होली पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए परिवहन निगम ने पूरी व्यवस्था का दावा किया था। दिल्ली रूट पर जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन जिले में और आसपास के जिलों में जाने वाले लोगों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। लोग शहर के चौराहों पर पहुंचे। वहां वाहन न मिलने पर रोडवेज डिपो के पास आकर वाहनों का इंतजार किया, लेकिन यहां भी वही स्थिति रही। हां दातागंज जाने वाले डग्गामार मैजिकों ने जरूरी उन्हें राहत पहुंचाई। शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर बने चौराहों पर भीड़ की वजह से अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। इंसेट..

पेयजल को परेशान घूमते रहे लोग

फोटो 23 बीडीएन 11

डिपो चौराहे पर रोडवेज बसों के इंतजार में खड़े लोगों ने बहुत देर तक बसों का इंतजार किया। इसी दौरान प्यास लगी तो डिपो परिसर में लगे आरओ सिस्टम पर पहुंचे। सिस्टम खराब होने की वजह से लोग पेयजल के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। बाहर बिकने वाले गिलास के पानी का सहारा मिला। तो किसी ने दुकानों से पानी खरीदकर पिया।

chat bot
आपका साथी