हज यात्रियों को किया रवाना

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को मुबारकबाद देकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 06:24 AM (IST)
हज यात्रियों को किया रवाना
हज यात्रियों को किया रवाना

फोटो 03 बीडीएन - 69, 71 जासं, बदायूं : हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को मुबारकबाद देकर रवाना किया गया। खेड़ा नवादा से हज के लिए आखिरी जत्था रवाना हुआ। जिसमें मुहम्मद अब्दुल्ला और उनकी पत्नी शबनम बेगम हज को रवाना हुए। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने हजयात्रियों से मिलने उनके आवास पर पहुंचकर मुबारकबाद दी। हुसैनपुर करोतिया में हज यात्रा पर जा रहे सिराज अहमद, खासपुर में चौधरी मुहम्मद अब्दुल्ला, दुगरैया अशरफ भाई, बनेई मुहम्मद शमीम व शाहिद हुसैन से जाकर मिले और उनको हज के सफर पर जाने की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान शहंशाह, राहत चौधरी, उवैस मिया पूर्व प्रधान, हशमत शाह प्रधान, जमशेद चौधरी, जहांगीर चौधरी, मुस्लिम चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी