युवक को गोली मारने वाले पुलिस गिरफ्त से फरार

नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर युवक को गोली मारने के आरोपित फरार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:17 AM (IST)
युवक को गोली मारने वाले पुलिस गिरफ्त से फरार
युवक को गोली मारने वाले पुलिस गिरफ्त से फरार

बदायूं : नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर युवक को गोली मारने के आरोपित दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने से दूसरे पक्ष के लोग आतंकित हैं। वहीं घायल की हालत भी स्थिर बनी हुई है। नामजदों की गिरफ्तारी न होने से परिवार को दोबारा हमले की आशंका सता रही है।

जरीफनगर के कस्बा दहगवां निवासी मुहम्मद आलम को गोली मारकर शुक्रवार को घायल कर दिया गया था। मुकदमे के मुताबिक वहां रहने वाला सद्दाम नाम का व्यक्ति नाली बनवा रहा था। ऐसे में उसके घर का गंदा पानी मुहम्मद आलम के दरवाजे पर जमा होता। इसका विरोध करने पर सद्दाम समेत उसके पक्ष के दाऊद व जमालउद्दीन ने घर में घुसकर मुहम्मद आलम को गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। इधर, दूसरे दिन भी आरोपित पक्ष पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि नामजदों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी