थाने और पुलिस चौकियों की दीवारों पर दिखेगी हरियाली

जिले में गमलों में पौधे लगाकर हरियाली लाने की कवायद पिछले वर्ष से शुरू हुई। कलक्ट्रेट में वर्टिकल गार्डन बनकर तैयार भी हो चुका है जो कि सभी को लुभाता है। लॉकडाउन के चलते अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को अब फिर से शुरू किया जा रहा है। अब थाने और पुलिस चौकियों पर भी यह गार्डन बनवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 12:43 AM (IST)
थाने और पुलिस चौकियों की दीवारों पर दिखेगी हरियाली
थाने और पुलिस चौकियों की दीवारों पर दिखेगी हरियाली

जेएनएन, बदायूं : जिले में गमलों में पौधे लगाकर हरियाली लाने की कवायद पिछले वर्ष से शुरू हुई। कलक्ट्रेट में वर्टिकल गार्डन बनकर तैयार भी हो चुका है, जो कि सभी को लुभाता है। लॉकडाउन के चलते अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को अब फिर से शुरू किया जा रहा है। अब थाने और पुलिस चौकियों पर भी यह गार्डन बनवाया जा रहा है। इससे प्रदूषण नियंत्रण के साथ ही बिल्डिंगों की शोभा को बढ़ाया जा सके।

महानगरों की तरह जिले में वर्टिकल गार्डन बनाने की शुरुआत कलक्ट्रेट से हुई। डीएम कुमार प्रशांत ने इसके लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाए थे। मुख्य गेट की दीवार पर बना यह गार्डन सभी को आकर्षित करता है। नई तकनीक के साथ लगाई गई रंग बिरंगी फुलवारी प्रदूषण कम कर रही है तो पौधों को पानी लगाने के लिए माली की भी जरूरत नहीं है। इसको सीधे पानी की सप्लाई से जोड़ा गया है। अब इसी तकनीक से थाने और चौकियों की दीवारों को हरा-भरा करने की तैयारी है। ताकि वहां का माहौल बदल सके तो प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके। वर्जन ..

थानों में पौधरोपण किया जा चुका है। अब उनकी दीवारों को हरा भरा करने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी थाने और चौकियों में हरियाली दिखाई देगी।

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी