पंडालों में जगह-जगह गजानन का गुणगान

श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रही श्रीगणेश कथा का समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM (IST)
पंडालों में जगह-जगह गजानन का गुणगान
पंडालों में जगह-जगह गजानन का गुणगान

बदायूं : श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव के पंचम दिवस पर श्रीगणेश जी महाराज के नेतृत्व में चल रही श्री गणेश कथा का समापन हो गया। भक्तों ने भारतीय संस्कृति की परंपरा निभाते हुए कथाव्यास गोपेश जी का पूर्ण सम्मान के साथ व्यास पूजन किया व श्रद्धासुमन भेंट अर्चना की। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि हरि अनंत हरि कथा अनंता। भगवान की कथा तो कभी समाप्त ही नहीं हो सकती जब तक इस पृथ्वी पर एक भी प्राणि शेष है तब तक हरि नाम लिया जाता रहेगा। उनकी कथा तो सदैव चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि भगवान के स्वरूपों में कोई भेद नहीं करना चाहिए। कथा में संस्था के सदस्यों ने व्यास जी का सम्मान किया। वीरेंद्र वाष्र्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वाश्णेय, मनोज गुप्ता, नितेश वाश्णेय, चरनजीत, लव कुमार, गजेंद्र गुप्ता, अवनेश साहू, चंद्रप्रकाश सर्राफ, राकेश गुलाटी, सूर्यप्रताप ¨सह, संतोश गुप्ता, मनोज वैश्य, नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन दीपमाला गोयल, हरि अग्रवाल प्रमुख रहे। गणेश महोत्सव के षष्टम दिवस पर बृज के कलाकारों ने मयूर नृत्य फूलों की होली, लट्ठमार होली आदि 18 सितंबर को सायं सात बजे प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसके मुख्य अतिथि बरेली के मेयर उमेश गौतम होंगे। कार्यक्रम में आचार्य गुरूचरण मिश्र, हर¨शकर, पंकज शर्मा, संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

इधर, शहर के मुहल्ला लालपुल, कबूलपुरा, सराफा बाजार व चूना मंडी समेत विभिन्न इलाकों में भगवान श्रीगणेश के महोत्सव की धूम रही। देर रात तक भजन-कीर्तन कर लोगों ने प्रभु की लीला का गुणगान कर पुण्यलाभ कमाया। शहर के मुहल्ला कूंचा पांडा में भी विघ्नहरण भगवान श्रीगणेश के महोत्सव में कृष्ण सुदामा की झांकी समेत काली का रौद्ररूप और आदिदेव भगवान शंकर का तांडव नृत्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देर रात तक वहां के कार्यक्रम में भीड़ जुटी रही।

chat bot
आपका साथी