वारदाना खत्म होने पर किसानों ने किया हंगामा

सरकारी धान क्रय केंद्र पर गुरुवार को वारदाना खत्म हो गया। इस पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र संचालक धान में नमी बताकर लौटा रहे है। होने की वजह से बिफरे किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार दीपक चौधरी और कोतवाल पंकज लवानिया ने किसानों को समझाकर कर शांत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM (IST)
वारदाना खत्म होने पर किसानों ने किया हंगामा
वारदाना खत्म होने पर किसानों ने किया हंगामा

जेएनएन, बिसौली (बदायूं) : सरकारी धान क्रय केंद्र पर गुरुवार को वारदाना खत्म हो गया। इस पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र संचालक धान में नमी बताकर लौटा रहे है। होने की वजह से बिफरे किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार दीपक चौधरी और कोतवाल पंकज लवानिया ने किसानों को समझाकर कर शांत कराया।

बिसौली की मंडी समिति में तीन दिन से धान खरीद केंद्र चल रहा है। यहां वारदाना खत्म होने का दावा किया जा रहा है। इससे किसान मायूस होकर रोजाना लौटते और धान की ढुलाई का खर्च भी भुगतते। गुरुवार को फिर वारदाना न होने से लौटाए जा रहे किसानों का सब्र जवाब दे गया। दर्जन भर से अधिक किसानों का जब धान नहीं खरीदा गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाल पहुंच गए। कोतवाल ने किसानों को शांत कराया। वहीं, जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार दीपक चौधरी ने भी किसानों को बताया कि महीन धान खरीदने को सरकार ने कोई गाइड लाइन जारी नहीं की है। तहसीलदार ने बताया वारदाना खत्म हो गया था। जिसे भिजवा दिया गया है। किसानों की बात

फोटो 22 बीडीएन 17

किसान परेशान है। उसे टहला दिया जाता है। जबकि बिचौलिया का धान खरीद लिया जाता है।

गजेंद्र यादव, करखेड़ी फोटो 22 बीडीएन 18

क्रय केंद्र पर किसानों की जगह बिचौलिया का धान खरीदा जा रहा है। इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है।

लाल सिंह, भगतपुर फोटो 22 बीडीएन 19

सरकारी केंद्र पर बिचौलिया हावी हैं। धान में नमी बताकर किसान को टहला दिया जाता है। प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

रमित कुमार, करनपुर

chat bot
आपका साथी