Facebook Comment : फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर चले ईंट पत्थर, पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

Facebook Comment बता दें कि शुक्रवार अपरान्ह तक दोनो पक्षों की तरफ से थाने पर किसी ने शिकायती पत्र नही दिया। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किये गए चारों आरोपित देशपाल जागन निवासी ग्राम हसनपुर थाना कुंवरगांव अमनदीप निवासी केराखेड़ा थाना अशोर जिला फाजिलका व सुखविंदर सिंह निवासी सहदोन शेरा थाना हाजीपुर जिला हुसियारपुर (पंजाब) को शांतिभंग में चालान कर दिया।

By Ankit Gupta Edited By: Mohammed Ammar Publish:Sat, 30 Mar 2024 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 10:00 AM (IST)
Facebook Comment : फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर चले ईंट पत्थर, पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई
Facebook Comment : फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर चले ईंट पत्थर, चार लोग घायल

संसू ,कुंवरगांव : थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में गुरुवार शाम फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनो पक्षों की तरफ से एक दूसरे के घरों मे बरसायें ईंट पत्थर, जिसमे दोनो तरफ से चार लोग घायल हुए। ग्राम प्रधान शिवकुमार की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

पुलिस को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन शुक्रवार अपरान्ह तक दोनो पक्षों की तरफ से थाने पर किसी ने शिकायती पत्र नही दिया। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किये गए चारों आरोपित देशपाल, जागन निवासी ग्राम हसनपुर थाना कुंवरगांव, अमनदीप निवासी केराखेड़ा थाना अशोर जिला फाजिलका व सुखविंदर सिंह निवासी सहदोन शेरा थाना हाजीपुर जिला हुसियारपुर (पंजाब) को शांतिभंग में चालान कर दिया। दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्यवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी