ईद पर सेंवई और कपड़े किए वितरित

ईद के मौके पर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा ने गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को सेंवई और कपड़े वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:59 AM (IST)
ईद पर सेंवई और कपड़े किए वितरित
ईद पर सेंवई और कपड़े किए वितरित

जेएनएन, बदायूं : ईद के मौके पर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा ने गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को सेंवई और कपड़े वितरित किए। इनके पति पूर्व मंत्री आबिद रजा की ओर से 40 दिन से लॉकडाउन राहत सेंटर चलाया जा रहा है। ईद के दिन पूर्व चेयरमैन ने खुद राहत सामग्री के साथ सेंवई और कपड़े वितरित किए। इस दौरान दय्यान रजा, अदान रजा भी मौजूद रहे।

जरूरतमंदों को बांटी ईद किट

सपा के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने जरूरतमंदों को ईद के किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने हमें जिस काबिल बनाया है हमें लोगों की मदद करनी चाहिए। लॉकडाउन में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी