डीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को सराहा

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 07:25 PM (IST)
डीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को सराहा

बदायूं : लोकसभा चुनाव सकुशल निपट जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यो की सराहना की है। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा और लगन से अपने-अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसभा चुनाव में मतदान निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतन्त्र एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराया, इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

chat bot
आपका साथी