वाद-विवाद प्रतियोगिता में इशराक व जोगेंद्र प्रथम

ाजकीय इंटर कॉलेज में उपयोगवादी संस्कृति पर्यावरण संतुलन के लिए चुनौती है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 12:31 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 12:31 AM (IST)
वाद-विवाद प्रतियोगिता में इशराक व जोगेंद्र प्रथम
वाद-विवाद प्रतियोगिता में इशराक व जोगेंद्र प्रथम

जासं, बदायूं : राजकीय इंटर कॉलेज में उपयोगवादी संस्कृति पर्यावरण संतुलन के लिए चुनौती है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। पक्ष में बोलने पर जीआइसी के मुहम्मद इशराक को पहला, उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज की खुशी अंसारी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विपक्ष में जीआइसी के जोगेंद्र सागर पहले व दूसरे स्थान पर महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज की अनम अल्वी रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत के निर्देश में प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य आरके वर्मा, निर्वेश राठौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी