भाजपा, सपा, रापद समेत 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

जेएनएन बदायूं मंगलवार को भाजपा सपा कांग्रेस और राष्ट्रीय परिवर्तन दल समेत विभिन्न पार्टियों के 10 लोगों ने नामांकन कराया। वहीं 23 लोगों ने पर्चे खरीदे। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के पहुंचने से कलक्ट्रेट के पास गहमा-गहमी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 11:43 PM (IST)
भाजपा, सपा, रापद समेत 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
भाजपा, सपा, रापद समेत 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

जेएनएन, बदायूं : मंगलवार को भाजपा, सपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय परिवर्तन दल समेत विभिन्न पार्टियों के 10 लोगों ने नामांकन कराया। वहीं, 23 लोगों ने पर्चे खरीदे। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के पहुंचने से कलक्ट्रेट के पास गहमा-गहमी रही।

सदर विधानसभा सीट से भाजपा के नगर विकास राज्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कोरोना महामारी से सुरक्षा दिलाने के साथ अप्रत्याशित विकास कार्य कराया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग खुश है। बदायूं से ही कांग्रेस की रजनी सिंह ने भी नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। बिसौली से सपा उम्मीदवार आशुतोष मौर्य राजू ने नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि इस समय सपा की लहर चल रही है। सहसवान से राष्ट्रीय परिवर्तन दल से डीपी यादव, उमलेश यादव और कुनाल यादव ने नामांकन कराया। बिल्सी सीट से भाजपा के हरीश शाक्य ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और सांसद डा.संघमित्रा के साथ पहुंचकर पर्चा भरा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। बिल्सी से ही सपा गठबंधन में महान दल के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दातागंज से सपा के कैप्टन अर्जुन सिंह, बिल्सी से भारतीय राष्ट्रीय पार्टी की शिल्पी मौर्य भी मैदान में उतर गए।

डीपी बोले, जो स्वस्थ रहेगा लड़ेगा चुनाव

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने सहसवान से जहां अपना पर्चा भरा है, वहीं पत्नी उमलेश और बेटे कुणाल का भी पर्चा भरवाया। एक ही सीट से परिवार के तीन लोगों के पर्चा भरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो स्वस्थ रहेगा वह चुनाव लड़ेगा।

लड्डू गोपाल लेकर पहुंचीं रजनी सिंह

सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी सिंह जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ नामांकन कराने पहुंचीं। वह साथ में लड्डू गोपाल को लेकर गई थीं। मीडिया के सवाल करने पर उन्होंने बताया कि कान्हा में उनकी आस्था है। 23 और लोगों ने खरीदे पर्चे

मंगलवार को बिसौली से सुशील कुमारी, सहसवान से नुजहत परवीन, राकेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, नवाब, बहादुर सिंह, बिल्सी से सुनील बंसल, दीनानाथ, चंद्रकिशन मौर्य, सूर्यपाल सिंह, सुरेश चंद्र गौतम ने पर्चे खरीदे। बदायूं से भगवान स्वरूप पाल, मुहम्मद रिजवान, नंदराम, शेखूपुर से ममता देवी, मोरपाल, कुंवरपाल और दातागंज से आतिफ खां, अयूब खां, गणेश चंद्र, आयुष कश्यप, रघुनंदन एवं चेतना सिंह ने पर्चे खरीदे।

chat bot
आपका साथी