शौचालय घोटाले का आरोपित प्रधानपति गिरफ्तार

पुलिस ने शौचालय के घोटाले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:25 AM (IST)
शौचालय घोटाले का आरोपित प्रधानपति गिरफ्तार
शौचालय घोटाले का आरोपित प्रधानपति गिरफ्तार

बिसौली : आसफपुर क्षेत्र के ग्राम सभा दबतोरा के प्रधान पति रहीस वेग को पुलिस ने शौचालय के लाखों रुपये हड़पने के मामले में वांछित प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपित महिला प्रधान और पूर्व सचिव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरा में साल 2017 में करीब 234 शौचालय बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। इन शौचालय को बनाने के लिए प्रधान निधि में धनराशि पहुंची थी। दबतोरा के निवासी प्रेमपाल ने ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में घोटाले का आरोप लगाते हुए तत्कालीन डीएम को शिकायती पत्र भी दिया था। हालांकि ऊंची पहुंच के चलते प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। नतीजतन प्रेमपाल ने धारा 156/3 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद दायर कर दिया। तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट मंगाकर आरोपितों के खिलाफ 18 सितंबर वर्ष 2017 को पुलिस से मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश 24 सितंबर को पुलिस ने ग्राम प्रधान मुरादन वेगम, प्रधान पति रहीश वेग, पूर्व सचिव सेवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सुनील सिंह ने आरोपितों पर लगे आरोप सही पाए जाने पर अदालत में बीते दिनों चार्जशीट दाखिल कर दी। जांच में 34 शौंचालय गांव में बने नहीं पाए गए। प्रधान ने धनराशि लाभार्थियों को नहीं देकर स्वयं निकाल ली। अदालत ने सभी आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। कई दिनों से आरोपित फरार चल रहे थे। सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ को पुलिस ने अभियान चलाया। दरोगा उदयवीर सिंह, कास्टेबल सचिन , आकाश दीप ने आरोपित रहीश वेग पुत्र यूनुस वेग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ग्राम प्रधान मुरादन वेगम, पूर्व सचिव सेवारम की तलाश में भी पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वह मौके से फरार मिले। वर्जन

शौचालय घोटाले समेत अन्य घटनाओं में फरार आरोपितों की धरपकड़ जारी है। फरार आरोपित भी पकड़े जाएंगे।

डॉ. एसपी सिंह, एसपी देहात

chat bot
आपका साथी