कांग्रेस की 52 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

बदायूं : कांग्रेस की भारी भरकम 52 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की गई है। इसमें आठ-आठ उपाध्यक्ष, महासचिव

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 12:52 AM (IST)
कांग्रेस की 52 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

बदायूं : कांग्रेस की भारी भरकम 52 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की गई है। इसमें आठ-आठ उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव बनाए गए हैं। जबकि 26 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष साजिद अली ने पार्टी हाईकमान से अनुमोदित जिला कमेटी की जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानेंद्र पांडेय उर्फ बंगाली, महेश सक्सेना, महेंद्र नीजर, प्रेमपाल सिंह तोमर, सुरेश राठौर, सफीरउद्दीन, धर्मदेव तिवारी, गीता गाडगे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोनपाल साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेंद्र कश्यप, प्रेमपाल शर्मा, आमिर सुल्तानी, शमशाद हुसैन, मो.अशरफ, रमेश चंद्र माहेश्वरी, बश्शन खां, रमा सिंह चौहान को महासचिव बनाया गया है। सुनील राठौर, हर्षवर्धन लोधे, इगलास हुसैन गद्दी, मीनू शर्मा, शौकत सैफी, अरविंद यादव, राजीव कुमार वर्मा, रीता सक्सेना को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 26 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

इसी तरह ककराला में रब्बानी खां, बिसौली में हनीफ कुरैशी, बिल्सी में अजीत गुर्जर, सहसवान में मजाहिर अली, उझानी में डा.अरुण पाराशर नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। आसफपुर में भगवान दास मौर्या, बिसौली में तौहीस खां, इस्लानगर में हरप्रसाद शर्मा, वजीरगंज में सलीम अंसारी, अंबियापुर में धर्म सिंह शाक्य, उझानी में डा.सुनील कुमार सिंह, कादरचौक में अफजाल बेग, सहसवान में कमलकांत शर्मा, दहगवां में डा.जलीस अहमद, समरेर में सुधीर अग्निहोत्री, दातागंज में मो.हारून, उसावां में सैयद हसन हली, म्याऊं में गोपाल किशोर पाठक, जगत में विजय दीक्षित और सालारपुर में अहमद अली ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी