दोपहर बाद पहुंची खाद, भटकते रहे किसान

कृषि उत्पादन मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र पर मुख्यालय से दोपहर बाद आए ट्रक से यूरिया आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:54 AM (IST)
दोपहर बाद पहुंची खाद, भटकते रहे किसान
दोपहर बाद पहुंची खाद, भटकते रहे किसान

उझानी : कृषि उत्पादन मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र पर मुख्यालय से दोपहर बाद आए ट्रक से यूरिया का वितरण विलंब से वितरण शुरू हुआ, जिसकी वजह से किसान सुबह से ही भटकते रहे। तमाम किसान बैरंग वापस लौट गए। किसान यूरिया खाद पाने के चक्कर में ठंड में सुबह चार बजे के करीब लाइन में आकर लग जाते हैं। जिला मुख्यालय से यूरिया खाद ट्रक द्वारा काफी देर से किसान सेवा केंद्र पर आने के कारण यूरिया खाद का वितरण दोपहर बाद एक बजे के करीब किया गया। जिसमें 597 कट्टे आए थे। जिसमें 422 कट्टों का वितरण किया जा चुका था। गांव बौदरी निवासी फूल ¨सह, हजरतगंज निवासी करन ¨सह, अल्लापुरभोगी निवासी मुन्ने हसन आदि का आरोप है कि खाद का वितरण काफी विलंब से होने पर काफी किसान बैरंग वापस घर लौट गए।केंद्र प्रभारी देवेंद्र ¨सह ने बताया कि खाद से लदा ट्रक दोपहर बाद आया था। जिससे वितरण देर से किया गया। जिसमें 597 कट्टे आए थे। जिसमें 422 कट्टो का वितरण हो चुका है। बाकी को टोकन का वितरण कर दिया है।

chat bot
आपका साथी