894 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका

कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। जिला महिला अस्पताल राजकीय मेडिकल कालेज समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना का टीका लगा। शुक्रवार को पुलिस कर्मियों तहसील कर्मियों नगर निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 01:09 AM (IST)
894 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका
894 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका

जेएनएन, बदायूं : कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कालेज समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना का टीका लगा। शुक्रवार को पुलिस कर्मियों, तहसील कर्मियों, नगर निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। डीएम कुमार प्रशांत ने वैक्सीनेशन का जायजा लिया। टीकाकरण और तेजी से चलाए जाने के निर्देश दिए। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगाया जा रहा है। गुरुवार को भी जो स्वास्थ्य कर्मी शेष बचे थे। उनको टीका लगा तो जिला मुख्यालय पर जिला महिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 894 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। शेष लोगों को शुक्रवार के लिए बुलाया है। वजह है कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस, तहसील और निकाय कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इंसेट ..

दहगवां सीएचसी पर 167 का हुआ टीकाकरण

संसू, दहगवां : स्थानीय सीएचसी पर गुरुवार को 200 आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, पैरामेडिकल व चिकित्सकों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें 167 को कोराना का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद आशा वर्कर मंजू की तबीयत बिगड़ने पर उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कुछ आशा वर्करों ने बीमारी की बात कही तो उनको टीका नहीं लगाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी टीका लगवाया। लेकिन, उनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। वर्जन ..

कोरोना वैक्सीनेशन जारी है। किसी के बीमार होने पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस, तहसील और निकाय कर्मियों को टीका लगेगा।

- डॉ. अमित रस्तोगी, नोडल अधिकारी कोरोना वैक्सीनेशन

chat bot
आपका साथी