60 जोड़ों ने लिए सात फेरे, पांच बोले कुबूल है निकाह

ब्लॉक मुख्यालयों पर भव्य सजावट और गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में 65 जोड़ों के विवाह हुए जिसमें 60 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वहीं पांच जोड़ों ने बोला निकाह कुबूल हैं। सांसद मंत्री विधायक संग अफसर भी पहुंचे। विधानसभावार हुए आयोजन में नवदंपत्तियों को उपहार भी दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 12:58 AM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 12:58 AM (IST)
60 जोड़ों ने लिए सात फेरे, पांच बोले कुबूल है निकाह
60 जोड़ों ने लिए सात फेरे, पांच बोले कुबूल है निकाह

जेएनएन, बदायूं : ब्लॉक मुख्यालयों पर भव्य सजावट और गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में 65 जोड़ों के विवाह हुए, जिसमें 60 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वहीं पांच जोड़ों ने बोला, निकाह कुबूल हैं। सांसद, मंत्री, विधायक संग अफसर भी पहुंचे। विधानसभावार हुए आयोजन में नवदंपत्तियों को उपहार भी दिए।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही माना जाता है। सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम कर सबका साथ सबका विकास करने का ऐतिहासिक काम किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सपना देखा था कि किस प्रकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास किया जाए उसी सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश सरकार कार्यरत है। नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिल कर कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा। अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ साबित नहीं होंगी। प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये धनराशि निर्धारित है, जिसमें 35 हजार रुपयू वधू के बैंक खाते में, 10 हजार रुपये विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री के लिए जैसे कपड़े, गहने एवं सात बर्तन तथा छह हजार रुपये की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्था पर खर्च की गई है।

बिसौली : ब्लाक पर हुए सामूहिक विवाह में 11 जोड़े एक-दूजे हुए। सांसद डा.संघमित्रा मौर्य ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। यहां विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, एसडीएम संजय सिंह आदि मौजूद रहे। दातागंज : ब्लाक परिसर में सजे मंडप में 10 जोड़ों विवाह रीति रिवाज से हुआ। विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, डा.अरविद कुमार सिंह, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, अतेंद्र विक्रम सिंह, बीडीओ महिपाल सिंह, सीओ एपी भारद्वाज, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने भी आशीर्वाद दिया। बिल्सी : नगर के रामा फार्म हाउस में ब्लॉक अंबियापुर व इस्लामनगर के 11 जोड़ों का विवाह हुआ। बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अंबियापुर के छह जोड़े व इस्लामनगर के पांच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस मौके पर एसडीएम राधेश्याम बहादुर सिंह, विकास खंड अधिकारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। सहसवान : ब्लाक परिसर में सांसद संघमित्रा मौर्य की उपस्थिति में 13 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर एसडीएम लाल बहादुर, सीओ रामकरन सरोज, बीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, तहसीलदार राम नयन सिंह, कोतवाल राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। सिलहरी : सालारपुर ब्लाक पर हुए आयोजन में 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, ब्लाक प्रमुख अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे। कादरचौक : ब्लाक प्रांगण में नौ जोड़ों का विवाह हुआ। जिनमें आठ हिदू और एक मुस्लिम जोड़ा शामिल था। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने नव दपंती जोड़ों का आशीर्वाद दिया। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, नत्थूलाल शर्मा, सुरेश मिश्रा ने विवाह संपन्न कराया। व्यवस्था में माया सक्सेना, अयोध्या प्रसाद शर्मा, रामवीर सिंह, मदनलाल झा, संजीव कुमार शर्मा ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार, खंड विकास अधिकारी जेपी कुशवाह, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी