सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं के पास होंगी किताबें

बदायूं : परिषदीय विद्यालयों का सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं के हाथों में कुछ विषयों की किताबें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 11:38 PM (IST)
सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं के पास होंगी किताबें
सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं के पास होंगी किताबें

बदायूं : परिषदीय विद्यालयों का सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं के हाथों में कुछ विषयों की किताबें रहेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रक्रिया पूरी करने के बाद शासन की ओर से चयनित संस्थाओं को किताबों का आर्डर दे दिया गया है। दो दिन बाद किताबों की पहले खेप बदायूं को प्राप्त होने की उम्मीद है। जिसके बाद से अधिकारियों के सत्यापन के बाद विकास क्षेत्रों के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर किताबें भेजी जाएंगी।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सत्र शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं को महीने भर से ज्यादा समय तक नई किताबों का इंतजार करना पड़ता था। लगभग अगस्त महीने में सभी बच्चों को किताबें मुहैया हो पाती थीं। अवकाश के दौरान ही शासन की ओर से निर्धारित संस्थाओं को किताबों का आर्डर दिया गया है। जिसमें विभिन्न कंपनियों ने किताबें उपलब्ध कराएगी। सभी संस्थाओं को आर्डर दिया जा चुका है। कक्षा छह से कक्षा आठ तक चलने वाले खेल एवं स्वास्थ्य शिक्षा, स्काउट गाइड शिक्षा के लिए हर उच्च प्राथमिक विद्यालय के पुस्तकालय को दस-दस किताबें दी जाएंगी। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वास्तविक संख्या के आधार पर ही आर्डर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालयों के दो लाख 41 हजार 433 छात्र-छात्राओं और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 90 हजार 61 छात्र-छात्राओं के लिए किताबों का आर्डर दिया गया है। विभागीय जिम्मेदारों के अनुसार एक जुलाई से सत्र शुरु होने से पहले कुछ विषयों की किताबें प्राप्त हो जाएंगी।

chat bot
आपका साथी