सहसवान से 16 तब्लीगियों को भेजा गया घर

नगर के शेल्टर होम में करीब डेढ़ महीने से रुके आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के तब्लीगियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 12:16 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:04 AM (IST)
सहसवान से 16 तब्लीगियों को भेजा गया घर
सहसवान से 16 तब्लीगियों को भेजा गया घर

जेएनएन, सहसवान (बदायूं) : नगर के शेल्टर होम में करीब डेढ़ महीने से रुके आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के तब्लीगियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। उनमें से जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे उनके स्वस्थ्य होने के साथ ही बाकी तब्लीगी जमात के लोगों का क्वारंटाइन का समय पूरा होने पर उन्होंने अपने घर जाने की अनुमति मांगी थी। उनकी मांग पर प्रशासन ने उनको घरों तक भेजने की व्यवस्था की। एसडीएम लाल बहादुर ने वाहनों से उनको घरों के लिए रवाना किया।

पिछले दिनों नगर की तहसील गेट स्थित मस्जिद में मिले महाराष्ट्र के छह तब्लीगी जमात के लोगों में से एक तब्लीगी संक्रमित निकला था और भवानीपुर खल्ली की मस्जिद में मिले चित्तूर आंध्र प्रदेश के 10 तब्लीगियों में से दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे। बरेली में उपचार के बाद से यह लोग नगर में बनाए पन्नालाल नगरपालिका इंटर कालेज और नगरपालिका के सामुदायिक हॉल में बने शेल्टर होम में रह रहे थे। पिछले दिनों जिले के नोडल अधिकारी सोवरन सिंह और सिविल जज सीनियर डिवीजन संगीता मिश्रा ने शेल्टर होम का निरीक्षण किया था तो तब्लीगियों ने अपने घर भिजवाए जाने की मांग की थी। रविवार को इन सभी तब्लीगियों को वाहनों से उनके घर भिजवाया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र पाल, लेखपाल सुशील बाबू, शेल्टर होम प्रभारी कमर जमशेद, मुहम्मद इशहाक आदि मौजूद रहे। तब्लीगी जमात के लोगों को वाहन से उनके घर भिजवाया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह अपने घरों पर जाकर 14 दिन होम क्वारंटाइन रहेंगे। इसकी सूचना वहां के प्रशासन को भी दे दी गई है।

- लाल बहादुर, एसडीएम सहसवान

chat bot
आपका साथी