संदिग्ध हालत में महिला की मौत

बदायूं : सहसवान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 11:21 PM (IST)
संदिग्ध हालत में महिला की मौत
संदिग्ध हालत में महिला की मौत

बदायूं : सहसवान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराली फरार हो गए। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी रामेश्वर दयाल ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री रेखा की शादी सहसवान कोतवाली के गांव बक्सर में हुई थी। गुरूवार को उसे पुत्री ने फोन पर बताया कि उसका पति हिरदेश से झगड़ा हो गया है। रामेश्वर ने रेखा से शुक्रवार को आने की बात कही। आज जब वह यहां पहुंचा तो पता चला कि रेखा की रात में मौत हो गई और परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस गांव पहुंची तो मृतका के ससुराल वाले फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतका और उसके पति में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ¨सह यादव का कहना था कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी