बेटियां होती है दो घरों की रोशनी

बदायूं : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की तरफ से आवास विकास में बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 11:23 PM (IST)
बेटियां होती है दो घरों की रोशनी

बदायूं : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की तरफ से आवास विकास में बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान से जुड़ी संस्था की यात्रा बदायूं पहुंची। आह्वान किया कि बेटियां दो घरों की रोशनी होती हैं। बतौर अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, वीके मनोरमा, वीके सरोज, पूनम, प्रियंवदा और आशा ने विचार रखे और बेटियों को कुदरत की ओर से दिया गया अनमोल तोहफा बताया। बेटियों की हत्या करने के घृणित पाप को समाज के लिए कलंक बताया गया। जागरूकता के लिए सभी ने बेटियों को सशक्त और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी करुणा ने संस्था और संगठन के बारे में प्रकाश डाला। संगठन की चल रही यात्रा के बारे में बताया कि यह यात्रा चार अक्टूबर तक अनवरत इलाहाबाद से उत्तराखंड के लिए संचालित की गई है।

chat bot
आपका साथी