चांदी की साइकिल और नकद पुरस्कार

बिसौली (बदायूं) : गांव भरतपुर में चल रहा तीन दिवसीय मेला और प्रदेश स्तरीय बैलों की दौड़ प्रतियोगिता

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 12:21 AM (IST)
चांदी की साइकिल और नकद पुरस्कार

बिसौली (बदायूं) : गांव भरतपुर में चल रहा तीन दिवसीय मेला और प्रदेश स्तरीय बैलों की दौड़ प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। बैल दौड़ में संभल के संतू ¨सह प्रथम व संभल के स्वा गुन्नौर के खुशी द्वितीय रहे। मुसिया नंगला के पूर्व प्रधान आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम शंभूनाथ ने प्रथम आए बैल स्वामी को चांदी की साइकिल और नकद धनराशि भेंट की।

डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन देखकर वह प्रसन्न हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं हमारे बुजुर्ग हमें बताते थे। पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार गर्ग, प्रमुख रामवीर ¨सह यादव और वीर ¨सह यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव ने भी सभा को संबोधित किया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। एसडीएम गुलाब चंद्र, सीओ राजवीर ¨सह, प्रधान रजनी यादव, पूर्व प्रधान आनन्द शर्मा, उरमान ¨सह यादव, उमेश, सुनील मिश्रा, सतीश गुप्ता, दिनेश मिश्रा, धर्मेंद्र ¨सह, जसवंत, नन्हें आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र कुमार ¨सह ने किया।

इसके अलावा गांव भरतपुर में आयोजित लेहड़ू और रब्बों से आयोजित बैल दौड़ को देखने के लिए आसपास सहित तमाम जिलों के लोग बड़ी संख्या में देखने को लोग पहुंचे। कई जिलों से पशु पालक अपने बैलों को लेकर मेला स्थल में आए। रंग बिरंगे और सजे हुए बैलों को लोग आश्चर्य चकित होकर देख रहे थे।

chat bot
आपका साथी