पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को पीटा

जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर स्थित श्याम नगर कालो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 11:11 PM (IST)
पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को पीटा
पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को पीटा

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़) : शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर स्थित श्याम नगर कालोनी के पास बुधवार की रात दोस्त के घर से लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इटौरागंज गांव के चंद्रभान पटेल (20) पुत्र उदयराज पटेल दो वर्ष पूर्व बलरामपुर स्थित पालिटेक्निक में पढ़ाई करते थे। वहीं कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद फैजाबाद से बीटेक करने चले गए। बुधवार की रात फैजाबाद से वापस लौटते समय बलरामपुर स्थित अपने दोस्त भानुप्रताप के पास रुकने के लिए आ रहे थे। यह बात आरोपितों को पता चल गई और दोनों ने मिलकर लात-घूंसा और डंडे से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के खिलाफ भड़के व्यापारी, सीओ ने किया शांत

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : धनतेरस पर दुकान लगाने से मना करने पर वेस्ली कालेज क्षेत्र के व्यापारी सुबह भड़क गए और दुकानों को बंद करने का एलान कर दिया। क्षेत्राधिकारी पहुंचे तो व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और कहा कि आप लोग एक दिन के लिए बढ़कर दुकान लगा लीजिए लेकिन इसकी वजह से जाम नहीं लगना चाहिए।

हुआ यह कि बर्तन का व्यवसाय करने वाले हमेशा की तरह से सुबह सड़क तक दुकान सजाने लगे। उसी समय पहुंची पुलिस ने मना किया तो विवाद शुरू हो गया। खींचातानी में एक दुकानदार का शर्ट फट गया। उसके बाद सूचना मिलने पर व्यापारी नेता मनोज बरनवाल भी पहुंच गए। व्यापारियों ने कहा कि अगर त्योहार पर भी दुकान नहीं सजाना है तो फिर खोलने का मतलब ही क्या है। दुकानदारों ने शटर गिराने की बात शुरू कर दी। व्यापारियों को इस बात पर भी आपत्ति थी कि दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से भी व्यापार प्रभावित होगा। सीओ ने कहा कि फिलहाल दोपहिया को तब तक नहीं रोका जाएगा जब तक जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

chat bot
आपका साथी