राज सुख को सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन : विद्यासागर

(आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री विद्यासागर सोनकर ने सपा-बसपा के गठबंधन को राज सुख के लिए बेमेल गठबंधन बताया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन मंत्री ने शनिवार को बाबू कृष्ण मुरारी ¨सह ट्रस्ट के तत्वावधान में समरसता भोज के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 07:55 PM (IST)
राज सुख को सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन : विद्यासागर
राज सुख को सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन : विद्यासागर

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री विद्यासागर सोनकर ने सपा-बसपा के गठबंधन को राज सुख के लिए बेमेल गठबंधन बताया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन मंत्री ने शनिवार को बाबू कृष्ण मुरारी ¨सह ट्रस्ट के तत्वावधान में समरसता भोज के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही केंद्र व प्रदेश सरकार का गुणगान किया। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए योजनाएं संचालित कर समरसता फैला रही हैं। दावा किया कि इसी के बल पर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भाजपा 74 सीट इस बार जीतेगी। केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कहा कि देश का नाम विश्व में नंबर वन होगा। आज अमेरिका भी प्रधानमंत्री का कायल है।

chat bot
आपका साथी