किसान आदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर निकाला प्रतिरोध मार्च

जागरण संवाददाता आजमगढ़ किसान आदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को संयुक्त किसान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:35 PM (IST)
किसान आदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर निकाला प्रतिरोध मार्च
किसान आदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर निकाला प्रतिरोध मार्च

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: किसान आदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान गेट से कलेक्ट्री कचहरी तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। राष्ट्रपति को संबंधित नौ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। मांग किया गया कि कृषि कानून को रद करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द संसद से पास कराया जाए, सी-2 के आधार पर सभी फसलों के लिए लागत का डेढ़ गुना दाम की कानूृनी गारंटी दी जाए, बिजली बिल विधेयक 2020 को वापस लिया जाए। बर्षा से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा और अत्यधिक वर्षा के कारण परती एवं जलजमाव वाली जमीन का सरकार मुआवजा दे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में रविद्र नाथ राय, दानबहादुर मौर्य, सूबेदार यादव, राजीव यादव, दुखहरन, प्रशांत, रामजीत प्रजापति, विनोद सिंह, रामाश्रय यादव थे।

chat bot
आपका साथी