बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

जासं मेंहनगर (आजमगढ़) क्षेत्र में बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को वाराणसी व जिला मुख्यालय जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस के अभाव के चलते निजी वाहन चालक इस मार्ग पर यात्रियों से मनमानी कीमत वसूलते हैं। रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा कि नहीं इस बारे में बताने वाला भी कोई नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:06 PM (IST)
बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान
बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

जासं, मेंहनगर (आजमगढ़) : क्षेत्र में बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को वाराणसी व जिला मुख्यालय जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस के अभाव के चलते निजी वाहन चालक इस मार्ग पर यात्रियों से मनमानी कीमत वसूलते हैं। रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा कि नहीं, इस बारे में बताने वाला भी कोई नहीं है।

जानकारी मुताबिक ग्रामीणों की मांग पर पूर्व सांसद स्व. छांगुर राम के प्रयास से वर्ष 1980 में क्षेत्र के जयनगर बाजार से जनपद मुख्यालय वाया दिल्ली व अन्य जनपदों के लिए बसे जाती थीं। लोकसभा चुनाव में इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया। वर्तमान समय में यहां से मात्र एक ही बस संचालित हो रही है जिससे यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। जयनगर गांव निवासी राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडेय, बाबू की खजुरी निवासी राधेश्याम सिंह, डा. पीएन पांडेय, शेषनाथ पांडेय, बेनूपुर निवासी वीरेंद्र व सपा नेता पूर्व विधायक रामजग राम ने जिलाधिकारी के साथ संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बस संचालन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बस का संचालन नहीं किया गया तो हम सभी आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी