टिकट खिड़की बंद होने से यात्री परेशान

आजमगढ़ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरक्षित खिड़की बंद होने से टिकट लेने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। तीन आरक्षित खिड़कियों में मात्र एक ही खिड़की खुली रहती है। वहीं दिव्यांगों के लिए बनी खिड़की भी कभी नहीं खुलती जिससे लोगों के साथ उनहें भी लंबी कतार में लगाकर टिकट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं खिड़की पर खड़े लोग रेल प्रशासन को कोसते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM (IST)
टिकट खिड़की बंद होने से यात्री परेशान
टिकट खिड़की बंद होने से यात्री परेशान

जासं, आजमगढ़ : आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षित खिड़की बंद होने से टिकट लेने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। तीन आरक्षित खिड़कियों में मात्र एक ही खिड़की खुली रहती है। दिव्यांगों के लिए बनी खिड़की भी कभी नहीं खुलती। लंबी लाइन का वह भी हिस्सा बनते हैं। टिकट के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान पब्लिक सीधे तौर पर रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाती है।

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को ए-ग्रेड की श्रेणी में रखा गया है लेकिन यहां यात्री सुविधाएं शून्य है। प्रत्येक दिन यहां से तकरीबन पांच हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन पर तीन आरक्षित टिकट काउंटर खोले गए हैं लेकिन आए दिन एक से दो ही काउंटर खुले रहते हैं। इस संबंध में बात करने पर रेलवे अधिकारी पुराना वही राग अलापते हैं कि स्टाफ की कमी की वजह से यह दिक्कत आ रही है। कब तक समाप्त होगी, कोई बताने वाला नहीं।

chat bot
आपका साथी