डीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

आजमगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम के असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने रोष जताया। प्रदेश महासचिव संतोष कुमार कटाई व जिलाध्यक्ष राजबली राम के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 07:02 PM (IST)
डीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
डीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

जासं, आजमगढ़ : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम के असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने रोष जताया। प्रदेश महासचिव संतोष कुमार कटाई व जिलाध्यक्ष राजबली राम के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान में अवैध ढंग से किसी भी नेता या आम नागरिक को अकारण गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस के बढ़ते जनाधार एवं प्रियंका गांधी के बढ़ते प्रभाव से विपक्षी पार्टी बौखला गई है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रही है। हम कांग्रेसजन इनके दमनकारी नीति और जेल जाने से नहीं डरते। महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ जनता के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मुन्नू यादव, मुन्नू मौर्य, सीमा भारती, पूर्णमासी प्रजापति, पप्पू कन्नौजिया, सीताराम, शैलेंद्र, रघुनाथ प्रसाद, लल्लन मौर्य आदि थे।

chat bot
आपका साथी