प्रशिक्षित किए गए 200 किसान, मिला गेहूं का मुफ्त बीज

आजमगढ़ नीति आयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिक संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था की तरफ से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में किसान गोष्ठी और बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेफोर्ड संस्था के प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने 200 से अधिक महिला और पुरुष किसानों को दस किलो एचडी 3237 गेहूं के बीज का निश्शुल्क वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:37 PM (IST)
प्रशिक्षित किए गए 200 किसान, मिला गेहूं का मुफ्त बीज
प्रशिक्षित किए गए 200 किसान, मिला गेहूं का मुफ्त बीज

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : नीति आयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिक संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था की तरफ से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में किसान गोष्ठी और बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेफोर्ड संस्था के प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने 200 से अधिक महिला और पुरुष किसानों को दस किलो एचडी 3237 गेहूं के बीज का निश्शुल्क वितरण किया।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन, डा. रुद्र सिंह ने मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन, डा. रणधीर नायक ने जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को कड़कनाथ मुर्गा पालन के बारे में जानकारी दी गई। पूसा संस्थान, नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक और कार्यक्रम संयोजक डा. संजय सिंह ने खेती से आय को दोगुना करने की जानकारी दी। कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा के प्रधान वैज्ञानिक डा. राजीव कुमार सिंह ने समन्वित कृषि प्रणाली के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान विजय प्रकाश, वंश गोपाल सिंह, श्रीनाथ यादव, रणविजय सिंह, देवेंद्र राय, विपिन बिहारी, राजेश, सोनी व अनीता को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. केएम सिंह ने की। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह, सुनील राय, डा. एके यादव, डा. डीके पांडेय, राना पीयूष कुमार सिंह, डा. तेज प्रताप, रुपाली, उपमन्यु थे।

chat bot
आपका साथी