चार रेल यात्रियों के टिकट मिले अनियमित

जागरण संवाददाता आजमगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस (01060) से सफर करने वाले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 05:37 PM (IST)
चार रेल यात्रियों के टिकट मिले अनियमित
चार रेल यात्रियों के टिकट मिले अनियमित

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : आदर्श रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस (01060) से सफर करने वाले यात्रियों के टिकट की गुरुवार को चेकिग की गई। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि तीन यात्रियों के पास उपलब्ध इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन स्लिप में एक यात्री की वास्तविक उम्र छापी थी। जबकि आरक्षण चार्ट से मिलान करने पर टिकटों को वरिष्ठ नागरिक का विकल्प दिया गया था। एक यात्री के पास काउंटर से जारी तत्काल टिकट की छायाप्रति अवैध पाई गई। अनियमित टिकट पर सफर करने निकले चार यात्रियों को स्टेशन पर ही यात्रा करने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि यदि यात्री किसी निजी टिकट केंद्र से आरक्षण कराते हैं तो उम्र, लिग जैसी अंकित जानकारियां को जरूर चेक कर लें। इससे यात्री को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी