दस विधाओं में 12 कलाकारों का चयन

(आजमगढ़) आजमगढ़ महोत्सव के लिए सगड़ी क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर ऑडिशन किया गया। जिसमें दो दर्जन गायक उपस्थित हुए। जिनमें से 10 विधाओं में 12 कलाकारों का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:08 AM (IST)
दस विधाओं में 12 कलाकारों का चयन
दस विधाओं में 12 कलाकारों का चयन

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : आजमगढ़ महोत्सव के लिए सगड़ी क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर ऑडिशन किया गया जिसमें दो दर्जन गायक शामिल हुए। इनमें से 10 विधाओं में 12 कलाकारों का चयन किया गया। महोत्सव में बिरहा में अशोक लाल यादव, राजेश सांवरिया, फूलचंद गोंड़, आल्हा में मटरु पहलवान, पवरिया नृत्य मटरू पहलवान, धोबिया में रुस्तम, बैजनाथ, चैता, सुषमा भारती व सोहर में पवन लाल, लचारी में संगीता भारती, कजरी में हरिश्चंद्र यादव व सोनी सरगम का चयन किया गया। वहीं देश भक्ति डांस, ग्रुप डांस, लोकगीत, राष्ट्रगीत व राम विलाप पर विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान टीम द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस अवसर पर हिना देसाई, उग्रसेन सिंह, विजयालक्ष्मी मिश्रा व रंजीत सहित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी