पिता-पुत्र को हमलावरों ने मारी गोली, घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव के समीप रविवार की रात को पिता-पुत्र को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली से घायल दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:18 PM (IST)
पिता-पुत्र को हमलावरों ने मारी गोली, घायल
पिता-पुत्र को हमलावरों ने मारी गोली, घायल

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव के समीप रविवार की रात को पिता-पुत्र को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली से घायल दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है।

उकरौड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय अरुण ¨सह पुत्र स्व. कमला ¨सह की शहर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार में किराना की दुकान है। रविवार की रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे वे अपने पुत्र 19 वर्षीय विक्रम ¨सह के साथ घर से भोजन कर पैदल अपने दुकान पर सोने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उकरौड़ा प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान उकरौड़ा गांव निवासी अजय ¨सह पुत्र स्व. बालदेव ¨सह अपने चार-पांच साथियों के साथ आए। पीछे से उक्त हमलावरों ने लक्ष्य कर उन पर फायर कर दिया। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली पिता-पुत्र के बाएं पैर के जांघ में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों के आते देख हमलावर मौके से भाग गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। दोनों घायलों को शहर के सिधारी स्थित विद्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर विवेक राय का कहना है कि गोली लगने के बाद दोनों के पैर के जांघ में छर्रा फैल गया है। सीओ सिटी अजय कुमार व शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर भी अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों से मिलकर घटना के बारे में पूछताछ की। पूछे जाने पर शहर कोतवाल ने कहा कि दशहरा के दौरान उकरौड़ा गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था। उसी संघर्ष को लेकर तभी से उनमें रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर रविवार को उनमें दो बार मारपीट हुई। उसी परिप्रेक्ष्य में ही गोली मारने की बात घायल द्वारा बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दूसरे दिन सोमवार की देर शाम तक घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी