कश्मीर में अब केवल फहराएगा तिरंगा: केशव

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को नेहरू हाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:57 PM (IST)
कश्मीर में अब केवल फहराएगा तिरंगा: केशव
कश्मीर में अब केवल फहराएगा तिरंगा: केशव

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को नेहरू हाल के सभागार में प्रेस-प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए। पहले तो उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने पर प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री को धन्यवाद दिया।

डिप्टी सीएम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि अनुच्छेद 370 और 35-ए पर आजमगढ़ और देश की भावनाओं के विपरीत कार्य किया। कहा कि जो लोग आतंकवाद, अलगाववाद का समर्थन करते हैं, जो लोग जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में आने नहीं देना चाहते वे लोग 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 और 35-ए के खत्म होने से अब केवल तिरंगा ही जम्मू-कश्मीर में फहराया जाएगा। जो तीन परिवार मिलकर जम्मू-कश्मीर को आजादी के बाद से लूट रहे थे अब उनकी दुकानें बंद हो चुकी हैं। अब देश में आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अलगाववादियों की सुरक्षा वापस ली गई और ऐसे लोगों से कोई बातचीत नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया। इस फैसले के बाद पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है। उसे कहीं कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। आज पूरी दुनिया भारत का साथ दे रही है। हमारे वीर जवान जो हमारे देश की सुरक्षा में दिन रात लगे हुए हैं। जिले कानून व्यवस्था के सवाल पर कहाकि सब ठीक है लेकिन जो नहीं सुधरेगा, उसे सुधार दिया जाएगा। बिजली व जर्जर सड़क के संबंध में सिर्फ इतना कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी