स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों के जन्म में अंतर जरूरी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 08:02 PM (IST)
स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों के जन्म में अंतर जरूरी
स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों के जन्म में अंतर जरूरी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आइएन तिवारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की अहम भूमिका होती है। स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों के जन्म में अंतर जरूरी है। इसका हर दंपति को ध्यान देना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. मंजुला सिंह ने बताया कि गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा 220 महिलाओं ने अपनाया और पीपीआईयूसीडी एक, छाया 25, माला 10, महिला नसबंदी 10 ने कराया हैं। यह सभी सेवाएं निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जिला महिला चिकित्सालय में आई सरिता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, आशा द्वारा परिवार नियोजन की जानकारी दी गयी। आशा के साथ आई और परिवार नियोजन के साधनों को समझकर, अपनाया, अब मुझे कोई दिक्कत नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी