मांगों को लेकर जलनिगम कर्मियों का प्रदर्शन

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति के तत्वावधान में जल निगम कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ प्राविधिक संघ वाहन चालक संघ एवं पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर पालिका स्थित जल निगम के निर्माण खंड दो कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 06:54 PM (IST)
मांगों को लेकर जलनिगम कर्मियों का प्रदर्शन
मांगों को लेकर जलनिगम कर्मियों का प्रदर्शन

जासं, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति के तत्वावधान में जल निगम कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, प्राविधिक संघ, वाहन चालक संघ एवं पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर पालिका स्थित जल निगम के निर्माण खंड दो कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जलनिगम में सातवां वेतन लागू किए जाने के लिए शासकीय विभागों में लागू सातवां वेतनमान संबंधी शासनादेश इसमें भी लागू किया जाए। प्रक्रिया पूरी होने में जब तक समय लगता है तब तक पेंशन एवं वेतन कोषागार से संबद्ध किया जाए। बकाया वेतनमान का एरियर का भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही समस्त मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए। उन्होंने बताया कि यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो 24 दिसंबर को प्रधान कार्यालय लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बादल चौहान, आशुतोष सिंह, दुर्गेश यादव, पीयूष कुमार, लालबहादुर, भूलन यादव, राजीव सिंह, कांताराम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी