तालाब के किनारे से वृद्ध का शव मिला

बरदह थाना क्षेत्र के सरावां गांव के सिवान में स्थित तालाब के पास से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया। उसकी मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की कयास लगाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 05:01 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 05:01 PM (IST)
तालाब के किनारे से वृद्ध का शव मिला
तालाब के किनारे से वृद्ध का शव मिला

जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़) : बरदह थाना क्षेत्र के सरावां गांव के सिवान में स्थित तालाब के पास से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया। उसकी मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की कयास लगाए जा रहे हैं।

सरावां गांव निवासी 60 वर्षीय हौसला प्रसाद सिंह पुत्र चंद्रबली सिंह शुक्रवार की रात को भोजन करने के बाद फसलों की रखवाली के लिए अपने खेत गए थे। स्वजनों का कहना है कि खेत के पास ही मड़ई स्थित है, वे रात को उसी मड़ई में सोते भी थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उक्त वृद्ध का शव तालाब के समीप पड़ा देख सन्न रह गए। मौत की खबर पाकर स्वजन भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण हत्या कर शव को तालाब के पास फेक दिये जाने की आशंका जता रहे हैं। पूछे जाने पर बरदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने ठंड लगने से मौत होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृत वृद्ध के तीन पुत्र हैं। वे खेती बारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी आशा देवी के चीख पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी