गोली से घायल लौटन के गांव पहुंचे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद व जिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:02 AM (IST)
गोली से घायल लौटन के गांव पहुंचे कांग्रेसी
गोली से घायल लौटन के गांव पहुंचे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दबंगों की गोली से घायल लौटन राम के गांव पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

सगड़ी तहसील के संवरूपुर गांव पहुंचे आलोक प्रसाद ने कहा कि इस समय अनुसूचित जाति के लोगों के ऊपर अत्याचार काफी बढ़ गया है। प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है लेकिन बसपा सुप्रीमो के मुंह से अनुसूचित जाति के उत्पीड़न पर एक शब्द भी नहीं निकलता। लगता है कि बीजेपी का बसपा से अंदरखाने का समझौता हो चुका है। पार्टी के अनुसूचित विभाग के महासचिव संतोष कुमार कटाई ने कहा कांग्रेस हमेशा पीड़ितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। लौटन राम के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा और सुरक्षा देने के साथ आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, राना खातून, निर्मला भारती, सीमा भारती, अजीत राय, मुकेश राय, राजबली राम, ओम प्रकाश यादव, प्रवीण कुमार, संतोष पटेल, सहबल्ली राम, पंकज सोनकर के अलावा क्षेत्राधिकारी अजय यादव व कोतवाल स्वतंत्र सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी