कांग्रेसजनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता आजमगढ़ संविधान निर्माता स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री बाबा साहेब डा. भीमर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:15 PM (IST)
कांग्रेसजनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
कांग्रेसजनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : संविधान निर्माता स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों को खाद- बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धरना दिया। उसके बाद पुलिस और प्रशासन को छकाते हुए शहीद द्वार के सामने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा आज प्रदेश में गेहूं की बोआई का मध्य सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है। किसान सुबह से शाम तक खाद गोदामों पर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ता है। भाजपा के लोग चुनाव करीब आते ही जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण मात्र एक छलावा है। उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बेदखल करेगी। इस मौके पर श्यामदेव यादव, साबिहा अंसारी, मोहम्मद आमिर, मुन्नू यादव, सीमा भारती, शीला भारती, किरन कुमारी, धर्मेंद्र यादव, मसूद अहमद, शंभू शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी