मुख्यमंत्री ने दी वन मंत्री के पिता को श्रद्धांजलि

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वन एवं पर्यावरण दारा ¨सह चौहान के पैतृक निवास सिधारी के गेलवारा गांव पहुंचे और उनके पिता स्व. रामकिशुन चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दी वन मंत्री के पिता को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने दी वन मंत्री के पिता को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा ¨सह चौहान के पैतृक निवास सिधारी के गेलवारा गांव पहुंचे और उनके पिता स्व. रामकिशुन चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद घर में जाकर परिवार के सदस्यों से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया कि हर दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। इसके बाद सीधे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और कुछ देर तक बातचीत की। इस दौरान मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने कोई अनुमति ही नहीं दी।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 3.30 बजे निर्धारित था लेकिन उनका हेलीकाप्टर 50 मिनट विलंब से पहुंचा। वह 4.20 बजे गेलवारा गांव के समीप बने हेलीपैड पर उतरे। यहां से सीधे कार द्वारा वनमंत्री के घर पहुंचे। सबसे पहले वह वनमंत्री के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह घर में गए। पांच मिनट बाद ही सीधे पंडाल में आ गए। यहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके इंतजार में बैठे थे। वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मात्र 10 मिनट बैठने के बाद वह फिर उनके घर में पूरे परिवार से मिलकर विदाई ली। वनमंत्री दारा ¨सह चौहान के ऊपर हाथ फेरा और कहा कि पूरी पार्टी उनके दुख में साथ है। इसके बाद कार में बैठकर हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से 4.50 बजे उनका हेलीकाप्टर वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गया। लगभग तीस मिनट तक वह यहां मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद नीलम सोनकर, विधायक मुहम्दाबाद श्रीराम सोनकर, फागू चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, धर्मेन्द्र ¨सह, प्रेमप्रकाश राय, अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू,, पूर्व विधायक नरेंद्र ¨सह, विजय प्रकाश ¨सह, सचिदानन्द ¨सह, अभिषेक ¨सह सोनू, देवेंद्र ¨सह, राजेश ¨सह महुआरी, सहजानंद राय, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, डा. अखिलेश चंद्र, अर¨वद यादव के अलावा मंडलायुक्त जगतरात, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार ¨सह, एसपी सीटी कमलेश बहादुर, एसपी ग्रामीण एनपी ¨सह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद सहित आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी